खत्म हुआ इंतजार -: रिलीज हुआ ‘ब्रह्मास्त्र’ का धांसू ट्रेलर, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की घोषणा 2014 में की गई थी| यह फिल्म अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी| तब से दर्शक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| 8 साल से लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म आखिरकार 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है| वही मेकर्स ने आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है| इस फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय की झलक देखने को मिल रही है| ट्रेलर देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के किरदारों के बीच होने वाले प्रेम से लेकर ब्रह्मास्त्र तक के लिए होने वाले युद्ध तक की कहानी दिखाई जाएगी|
बताते चले की ट्रेलर में कई शास्त्रों से जो मिलकर बनता है उसे ब्रह्मास्त्र कहते हैं और इस ब्रह्मास्त्र से रणबीर कपूर का सीधा कनेक्शन दिखाया गया है| फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को शुरुआत में अपनी शक्तियों का एहसास नहीं होता| वह आग के पास जाता तो है लेकिन आग उसे जल आती नहीं है| जिसकी वजह से रणबीर कपूर को लगता है कि आग के साथ उसका पुराना रिश्ता है| ब्रह्मास्त्र से अनजान शिवा आलिया भट्ट से प्यार करने लगता है| लेकिन, ब्रह्मास्त्र की खोज करने निकली अंधेरे की रानी शिवा तक पहुंच जाती है| शिवा के अलावा अन्य किरदार अंधेरे की रानी से ब्रह्मास्त्र की रक्षा करते हैं| लेकिन, ब्रह्मास्त्र को गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए अग्नि चक्र यानी रणबीर कपूर का होना जरूरी है| ऐसे में गुरु की भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन रणवीर को रास्ता दिखाते हुए नजर आते हैं| अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शिवा अपने प्यार के लिए ब्रह्मास्त्र को बचा पाएगा|
बताते चलें कि ब्रह्मास्त्र पैन इंडिया लेवल पर 3 पार्ट में रिलीज होगी| इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा मोनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में है|