अनियंत्रित होकर खाई में गिरी लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही का….. पढ़े पूरे खबर

उत्तराखंड राज्य में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी इस दौरान दो लोग घायल हो गए। यह लोग लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रहे थे तभी घाट पुल से पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार की पहचान uk03 3999 के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा कार में फंसे घायलों को निकाला गया और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया। हादसे में कार चालक युवराज ओली उम्र 18 वर्ष और दीपेश खर्कवाल उम्र 18 वर्ष को चोट आई है।

Leave a Reply