
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले के सिया गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप है। बता दे कि गांव में 16 लोग इससे पीड़ित है जबकि 7 लोग भर्ती हैं और एक 5 वर्ष की बालिका की इससे मौत हो गई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आई और गांव में जाकर जिस प्राकृतिक स्रोत से गांव के लोग पानी पी रहे थे उसकी जांच की गई। बता दें कि नौले का पानी पीने योग्य नहीं है यह जांच में सामने आया है और ग्रामीणों को साफ पानी पीने के लिए कहा गया है। इसी पानी को पीकर लोग बीमार पड़े थे। लोगों ने इस पानी को पिया और बीमार पड़ गए जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और इलाज के बाद वापस लौट आई। यह लोग पूर्वीखाता नौले से पानी पी रहे थे और वर्षा के कारण यह पानी प्रदूषित हो गया था तथा पंपिंग योजना भी कुछ दिनों से बंद थी इसलिए यह पानी पीने योग्य नहीं बताया जा रहा है।

