
देहरादून| अब अग्निवीर परीक्षा देने वाले छात्रों की समस्या का समाधान हो गया है क्योंकि अग्निवेश भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे हालांकि उन्हें अपने छूटे सेमेस्टर की परीक्षा बाद में देनी होगी|
दरअसल, अग्निवीर भर्ती परीक्षा व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा एक ही दिन होने पर पीजी कॉलेज कोटद्वार के छात्र असमंजस में थे| छात्र विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कराए जाने की मांग के लिए महाविद्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गए थे| तब एसएसपी एससी सुयाल ने महाविद्यालय प्रबंधन से वार्ता कराए जाने का आश्वासन देकर आंदोलित छात्रसंघ पदाधिकारियों को टंकी से नीचे उतारा था|
महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. प्रवीण जोशी, छात्र अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, महासचिव शुभम घिल्डियाल, कोषाध्यक्ष मेघा, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनपी जोशी और कुलसचिव खेमराज भट्ट के बीच वर्चुअल माध्यम से वार्ता हुई| जिसमें छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अग्निवीर भर्ती देने के लिए जाने वाले छात्रों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट करने या महाविद्यालय की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की| जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र दूसरे सेमेस्टर में प्रमोट होंगे हालांकि छात्रों को अपनी सेमेस्टर की परीक्षा बाद (प्रथम सेमेस्टर वाले तृतीय सेमेस्टर में द्वितीय सेमेस्टर वाले चतुर्थ सेमेस्टर) में देनी होगी|

