
यूक्रेन में इस वक्त स्थिति काफी भयानक बनी हुई है जहां एक तरफ रूस हर मिनट में यूक्रेन में हमला किए जा रहा है वही दूसरी तरफ भारत भी इससे काफी चिंतित है क्योंकि भारत के कई नागरिक जिसमें से ज्यादा छात्र हैं वह सभी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। तथा इस बीच भारत का झंडा ही यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच बना हुआ है। दरअसल जिस जगह पर भारतीय नागरिक रह रहे हैं तथा जिन बसों में वे बॉर्डर तक जा रहे हैं उन बसों में भारतीयों ने तिरंगे को लगाया है तथा रूस के सैनिकों ने भी भारतीय तिरंगे का सम्मान किया है। तथा तिरंगे को देखते हुए रूस की सेना भारतीय छात्रों को बिना रुके महफूज उनकी मंजिल की ओर रवाना कर रही है।यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्र आशीष नौटियाल ने बताया कि बसों में तिरंगा झंडा लगा देख रूस की सेना उन्हें महफूज बॉर्डर तक पहुंचाने में उनकी मदद कर रही है तथा उन्हें बेरोकटोक सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा रहा है।

