मुख्यमंत्री धामी को फेसबुक पर फॉलो करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फेसबुक पेज पर फॉलो करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है| मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अब तक के कार्यकाल में धामी फेसबुक पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे निकल गए हैं| फेसबुक पर उनके 76 लाख फॉलोअर्स हैं| वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 75 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं|


जबकि ट्विटर पर योगी ढाई करोड़ फॉलोवर्स के साथ शीर्ष पर हैं और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 90 लाख फॉलोवर्स के साथ दूसरे स्थान पर है| किसी भी भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री के टि्वटर पर फॉलोअर्स की संख्या योगी के फॉलोअर्स के आसपास भी नहीं है|
बता दें ट्विटर पर सीएम धामी के 4 लाख 2 हजार के आसपास फॉलोवर्स हैं| फेसबुक पर धामी के बढ़त की वजह हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामण रुख है| सीएम धामी हिंदुत्व के एजेंडे पर आक्रामक दिखे हैं| जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने, सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों और निर्माण हटाने और समान नागरिक संहिता के मामले में उनका बेहद सख्त रुख रहा है| इन कड़े कदमों की वजह से भी धामी के फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है|
हालांकि 5 भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के ट्विटर पर धामी से अधिक फॉलोवर्स है|