Uttarakhand-चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की तय हुई संख्या…… रोजाना इतने यात्री कर पाएंगे यात्रा

उत्तराखंड में जल्द ही आगामी 3 मई 2022 से चार धाम यात्रा शुरू होने वाली हैं जिसके लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी प्रतिदिन के हिसाब से तय कर दी गई हैं। बता दें कि अलग-अलग तीर्थ स्थलों में यात्रियों की संख्या अलग-अलग होंगी। बीते शनिवार की देर शाम को जारी किए गए आदेश के अनुसार बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन 15000 यात्री यात्रा कर पाएंगे तथा केदारनाथ धाम में 12000, गंगोत्री में 7000 ,और यमुनोत्री में 4000 तीर्थयात्री प्रतिदिन यात्रा कर पाएंगे। राज्य में 3 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और यात्रियों के लिए 6 मई 2022 से हेली सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। डीजीसीए की टीम द्वारा आगामी 3 मई तक हेलीपैड का निरीक्षण कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उड़ान की अनुमति दे दी जाएगी। बता दें कि इस यात्रा के दौरान नौ हवाई कंपनियों के हवाई जहाज केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। तथा केदारनाथ के लिए आगामी 20 मई 2022 तक हेली टिकटों की बुकिंग भी पूरी हो चुकी है।