
अल्मोड़ा :- यहां अल्मोड़ा बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित सुविख्यात गैराड गोलजू मंदिर की नई कार्यसमिति का आज दिनांक 27 मार्च 2022 को एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट के निर्देशन में गठन हुआ।
कार्यकारिणी में देव सिंह पिलखवाल को अध्यक्ष, जबकि सुशील कुमार मेहता को सचिव, राजेंद्र सिंह और श्री दलीप सिंह को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा जोगाराम, संतोष मेहता, मंजू रावत, हेमचंद्र सिंह दुर्गादत्त, नैन सिंह, मनोज संवाद, प्रताप सिंह को सदस्य जबकि श्री ललित मिश्रा को पुजारी सदस्य के रूप में कार्यकारिणी मे शामिल किया गया।
इसके साथ ही प्रदीप मेहता ग्राम प्रधान मैचोड समेत महिपाल सिंह महेंद्र सिंह जीवन सिंह देवेंद्र सिंह गोविंद सिंह हरिश्चंद्र सिंह, मनोज सिंह बिष्ट को युवा सक्रिय कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई।

