कुमाऊं में लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है| जिससे ठंड में इजाफा हुआ है| लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है| कुमाऊं के 4 जिले ऐसे हैं जहां तापमान 3.0 डिग्री से नीचे पहुंच गया है| इसमें हल्द्वानी में सबसे कम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान लोहाघाट में दर्ज किया गया| पिथौरागढ़ (2.8), मुक्तेश्वर (1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान), में तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है| अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है|
राज्य मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आई है| उच्च हिमालई क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ है| जिस वजह से तापमान में कमी आई है| विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा| आसमान आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई गई है| पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर रात के समय पाला पड़ सकता है|