काफी रोचक रहा गुजरात और चेन्नई के बीच खेला गया मुकाबला…… जानिए गुजरात ने कितने रनों से हराया चेन्नई को

बीते रविवार 17 अप्रैल 2022 को गुजरात और चेन्नई के बीच एमसीए मैदान में आईपीएल का 29 मुकाबला खेला गया। तथा इस मुकाबले में गुजरात में चेन्नई को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। और चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड ने 73 रन बनाए तथा रायडू ने 46 रनों की पारी खेली और इन्हीं पारियों की मदद से चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। और गुजरात को 170 रनों का लक्ष्य दिया।
अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए गुजरात की टीम मैदान में उतरी। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई क्योंकि शुभ्मन गिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। और टीम को दूसरा विकेट शंकर के रूप में गांवाना पड़ा। और तीसरे विकेट के रूप में अभिनव मनोहर आउट हुए। लेकिन गुजरात की तरफ से डेविड मिलर ने 94 रनों की पारी खेली और राशिद खान ने 40 रनों की। इन्हीं पारियों की बदौलत टीम ने 170 रन का लक्ष्य पूरा किया मिलर ने 51 गेंदों में 94 और राशिद खान ने 21 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। और गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ इस मैच में अपनी जीत दर्ज की। बता दें कि गुजरात ने अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उसने पांच मैच जीते हैं।