प्लास्टिक पर भी दिखा ईरान युद्ध का असर…… महंगी हुई पानी की बोतल

ईरान युद्ध का असर प्लास्टिक की बोतलों पर भी नजर आ रहा है ईरान युद्ध के चलते तेल की कीमतें बढ़ने लगी है और ऐसे में अब भारत में प्लास्टिक पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। प्लास्टिक बोतलों की लागत बढ़ने से कीमतों में 8 से 11% तक का इजाफा हुआ है,बिसलेरी समेत अन्य कंपनियों ने पानी की बोतलों के दाम बढ़ाए हैं। 70% भूजल दूषित होने के कारण बोतल बंद पानी की मांग देश में ज्यादा है और ऐसे में अब बढ़ती कीमतों के चलते उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा बोतल बंद पानी की कीमतों में 11 फ़ीसदी तक बढ़ौतरी देखने को मिली है। 1 लीटर पानी की 12 बोतलों के बॉक्स की कीमत 240 रुपए हो गई है जो कि पहले 216 रुपए थी।

Leave a Reply