कॉमन सिविल कोड के लिए प्रतिबद्ध है सरकार……. जानिए उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोर्ट को लेकर क्या कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने चंपावत दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां पहुंचकर सबसे पहले वहां की जनता को एक बार फिर से भाजपा को सत्ता में लाने के लिए और उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने यह भी कहा कि मां पूर्णागिरि का उन पर आशीर्वाद है।साथ में बीते शुक्रवार को चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कहा के राज्य में कॉमन सिविल कोड लागू करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ सबका विकास’ मंत्र को साथ लेकर उत्तराखंड राज्य में समान नागरिकता कानून लागू करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि उनके नए बजट में तीन सिलेंडर देने के वादे को पूरा किया जाएगा। उसके बाद चंपावत सीट से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए भी आमंत्रित किया जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया।