
नई दिल्ली। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव का कहना है कि अब भारत वैक्सीनेशन के क्षेत्र में सुपर पॉवर बनने के काफी करीब है। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया में वैक्सीन को विकसित करने और उसके उत्पादन में सबसे आगे है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक देश की 96% आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और दूसरी खुराक अब तक 75 फ़ीसदी लोगों को मिल चुकी है।
इसके बाद उन्होंने मैसेंजर आरएएन के बारे में बताते हुए कहा कि इसके क्लीनिकल ट्रायल के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। और भविष्य में यह वैक्सीन ना सिर्फ कोरोना संक्रमण बल्कि अन्य बीमारियों के लिए भी उपयोगी होगी। भार्गव ने बताया कि यह वैक्सीनेशन का ही असर है की तीसरी लहर के दौरान ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा कुछ लोग ही अस्पताल में भर्ती हुई जो कि अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे। इस बार वैक्सीनेशन से हम संक्रमण को रोकने में काफी कामयाब रहे। तथा अब भारत वैक्सीनेशन कि क्षेत्र में सुपर पावर बनने के काफी करीब है।

