300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है फिल्म ‘ हनुमान’………..बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धूम

पिछले माह जनवरी में रिलीज हुई फिल्म हनुमान की वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और सोशल मीडिया पर तेजा सज्जा द्वारा इसकी जानकारी साझा की गई है।

प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित और तेजा सज्जा द्वारा अभिनीत फिल्म हनुमान बॉक्स ऑफिस पर खूब चल रही है। 12 जनवरी को यह फिल्म रिलीज हुई थी और काफी कम बजट में बनी थी लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और इसके सामने बड़ी-बड़ी फिल्मों का जादू कम हो चुका है। ना सिर्फ भारत बल्कि अन्य देशों में भी फिल्म को काफी दर्शक मिल रहे हैं जिसके कारण फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म के 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर तेजा सज्जा ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि महज 25 दिनों के अंदर हनुमान का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। उन्होंने लिखा है कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं और आप सभी की बदौलत यह सपना सच हो पाया है और हम 300 करोड़ रुपए तक पहुंच चुके हैं। बता दें कि फिल्म की सफलता को लेकर अभिनेता को खूब बधाइयां मिल रही हैं यदि घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म अब तक 191.43 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है।