जन्म के बाद बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, अंतिम संस्कार में निकला जिंदा

एक अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का बड़ा मामला सामने आ रहा है| मामला असम से सामने आया है| जहां सिलचर शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान वह जीवित पाया गया|


जानकारी के मुताबिक, मामला मंगलवार का है जब गर्भवती महिला को सिलचर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| डॉक्टर को उनकी प्रसव प्रक्रिया में समस्याएं आ रही थी| जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि मां और बच्चे में से किसी एक को ही बचाया जा सकता है| बच्चें के पिता के अनुसार, डॉक्टर के कहने पर उन्होंने प्रसव कराने की इजाजत दे दी थी, हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी ने एक मृत बच्चें को जन्म दिया है| बुधवार की सुबह उन्हें बच्चे का शव और मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया| बच्चें के पिता के अनुसार, सिलचर पहुंचने के बाद उन्होंने शव वाला पैकेट खोला तो उसमें बच्चा रो रहा था| इस घटना के बाद मालिनीबिल इलाके के निवासियों ने डॉक्टर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया|


लोगों का कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना पता लगाएं ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया और उसे कूड़े की तरह पैकेट में भर रखा था|
अस्पताल ने सफाई देते हुए कहां की शिशु को मृत घोषित करने के 8 घंटे बाद तक निगरानी में रखा गया था| बच्चें का बार-बार निरीक्षण भी किया गया|
बता दें, इस घटना के बाद बच्चें के परिवार वालों ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है|

Recent Posts