राजधानी दिल्ली से निकलकर उत्तराखंड पहुंचा इंडिया और भारत के नाम का द्वंद….. तेज हुई राजनीति

राजधानी दिल्ली में इंडिया और भारत के नाम पर चल रही लड़ाई अब वहां से निकलकर उत्तराखंड पहुंच चुकी है। बता दे कि उत्तराखंड में भी इस मामले को लेकर राजनीति तेज होने लगी है। राज्य में इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर लोग बातें कर रहे हैं। कोई इस बदलाव के पक्ष में है तो कोई इसके विरोध में। इन सभी के बीच भरत यूथ क्लब ने भारत का इस्तेमाल किए जाने का समर्थन किया है।

भरत यूथ क्लब ने इंडिया की बजाय भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि भरत शब्द के इस्तेमाल से कण्वाश्रम के
विकास के द्वार खुलेंगे क्योंकि देश का नाम राजा भरत के नाम पर पड़ा था और भारत शब्द को इस्तेमाल किए जाने पर भरत यूथ क्लब ने कण्वाश्रम में खुशी भी मनाई।इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। क्लब ने कहा कि इस बदलाव से भारत अपने पुराने दिनों में वापस जाएगा और गुलामी की यादों को भुला देगा। इसी दौरान नगर निगम के पार्षद सौरभ नौटियाल का कहना था कि भारत शब्द देश के लोगों के मनों में बसा हुआ है जबकि इंडिया शब्द अंग्रेजों की गुलामी का प्रतीक है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटाकर अब भारत कर दिया है इस तरह से भरत यूथ क्लब ने कण्वाश्रम में खुशियां मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।