मूसेवाला हत्याकांड में हुआ सबसे बड़ा खुलासा…….

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने अंकित सेरसा और उसके दोस्त सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने दिल्ली आईएसबीटी से आरोपित को पकड़ा| 19 साल के अंकित ने मूसेवाला को करीब से गोली मारी थी| पुलिस के अनुसार अंकित का यह पहला मर्डर है| उसने दोनों हाथों से गोलियां चलाई थी| अंकित राजस्थान में हत्या के प्रयास के दो अन्य जघन्य मामलों में भी शामिल था| लेकिन मर्डर उसने पहली बार किया था| अंकित लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है| वह केवल 9वीं पास है| बताते चलें कि अंकित सेरसा मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी प्रियव्रत फौजी के साथ उसकी गाड़ी में ही सवार था| पुलिस के अनुसार, दोनों साथ 7 जून को गुजरात के कच्छ में छुपे थे| अंकित हरियाणा के सोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है| अंकित के साथ पकड़ा गया दूसरा आरोपी सचिन भिवानी मुसेवाला मामले के चार शूटरों को पनाह देने के लिए जिम्मेदार था|