
भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे थे और ईमेल भेजने के आरोप में तेलंगाना से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
गामदेवी पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपार्थी के रूप में हुई है। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने के निर्देश दिए हैं।बता दे कि मुकेश अंबानी को आज शनिवार के दिन भी जान से मारने की धमकी मिली थी और आरोपित ने 400 करोड रुपए की फिरौती देने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल भेजें और नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी और अंबानी को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले ने खुद का नाम शादाब खान बताया है। इससे पहले अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी भी मिली थी। आरोपित फर्जी नाम का इस्तेमाल कर रहा था हालांकि पुलिस ने आरोपित को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है और उसे हिरासत में लिया गया है।

