बंदरों का आतंक -: जीजीआईसी की छात्राओं पर बंदरों का हमला, कई घायल

गंगोलीहाट| यहां जीजीआईसी की छात्राओं पर बंदरों ने हमला कर दिया| इससे स्कूल में अफरा-तफरी मची और हड़बड़ी में कई छात्राएं गिर पड़ी| जिस कारण कई छात्राओं को चोट भी आई है| गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं को अस्पताल ले जाना पड़ा|


बताते चलें कि स्कूल की छात्राओं और आसपास के लोगों ने घायल छात्राओं को स्ट्रक्चर से सीएचसी पहुंचाया| जहां डॉक्टर उमाकांत राज ने कहा कि तीनों छात्राओं के सिर, हाथ व पैरों में चोट आई है| तीनों छात्राओं को कुछ दिन आराम की सलाह दी गई है| दूसरी ओर इस घटना से क्षेत्र में दहशत है| स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बंदरों का आतंक बना है| बंदरों के हमले में तमाम लोग घायल हो चुके हैं| इसके बावजूद वन विभाग गंभीर नहीं है|

मामले में गंगोलीहाट के रेंजर मनोज सनवाल ने कहा बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पंचायत से पिंजरे की व्यवस्था करने की बात की गई है| नगर पंचायत के सहयोग से जल्द बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी|