कल तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 लोगों की मौत हो गई| जिसमें से एक हिमाचल जयसिंहपुर के बेटे ने भी बलिदान दिया है| लांस नायक विपिन कुमार सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे|
जानकारी के अनुसार, विवेक नवंबर में छुट्टी काटकर वापस आए थे| विवेक ने अपने बुजुर्ग पिता रमेश चंद्र से जनवरी में फिर से घर आने का वादा किया था, लेकिन वह इस हादसे में शहीद हो गए| यह खबर सुनकर जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल ठेहडू गांव में हर शख्स के मन में उदासी छा गई| जानकारी के अनुसार विवेक पहले जैक राइफल में थे इसके बाद उन्होंने पैरा कमांडो में सेवाएं दी| विवेक की ड्यूटी वीआईपी की सुरक्षा में लगी थी|
बताया जा रहा है कि विवेक की 2020 में ही शादी हुई थी| उनका 6 माह का एक बेटा है| उनके घर पर सभी का रो रो कर बुरा हाल है पत्नी का 1 साल के अंदर ही सुहाग उजड़ गया और 6 माह के बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया| कल देर शाम तक विवेक के घर में उनके शहीद होने की सूचना नहीं दी गई थी| विवेक के ताऊ जी का कहना है उन्हें खबरों के माध्यम से यह सूचना मिली जिसके बाद घर पर अंधेरा छा गया| घर पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल है|
विवेक के अलावा इस हादसे में 11 और जवानों की मौत हो गई है| किसी ने अपना पुत्र खोया है किसी ने पति, किसी ने भाई| यह हादसा बहुत भयानक हुआ|
विवेक का पार्थिव शरीर डीएनए सैंपल की जांच के बाद उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा जिसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा|