
भारत के संविधान निर्माता डॉ.
भीमराव अंबेडकर कि अमेरिका की सबसे ऊंची प्रतिमा का राजधानी वॉशिंगटन डीसी में अनावरण किया गया| इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग वहां उपस्थित रहे और उन्होंने ‘जय भीम’ के खूब नारे लगाए|
दरअसल, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को ‘स्टैचू ऑफ इक्वलिटी’ का नाम दिया गया है| डॉ अंबेडकर की यह प्रतिमा वॉशिंगटन डीसी के उपनगर मेरीलैंड में स्थापित की गई है|
जब प्रतिमा का अनावरण किया गया उसे समय बारिश की हल्की बूदाबादी हुई, इसके बावजूद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी| पूरे अमेरिका और भारत से भी कुछ लोग प्रतिमा के अनावरण के समय मैरीलैंड में मौजूद रहे| इस ऐतिहासिक मौके पर करीब 500 भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे|
बता दें, अमेरिका में स्थापित की गई डॉ. अंबेडकर की इस प्रतिमा का अनावरण मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने किया| राम सुतार ने ही गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा का भी निर्माण किया है|
अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के अध्यक्ष रामकुमार ने यह कहा कि इसे स्टैचू ऑफ इक्वलिटी का नाम दिया गया है क्योंकि न सिर्फ भारत में बल्कि हर जगह असमानता अलग-अलग रूप में मौजूद है|
