
वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से दुनिया के कई देशों ने रूस से कई चीजें आयात करना बंद कर दिया है। ऐसे में वर्तमान में रूस से ऑयल कंपनियों को सस्ते दामों में कच्चा तेल उपलब्ध हो रहा है जिसका फायदा उठाते हुए भारत की बड़ी ऑयल कंपनियों ने रूस से कच्चे तेल का आयात किया है। ऐसा करने से आने वाले कुछ दिनों तक देश की जनता पर तेल के बढ़ते हुए मूल्य का कोई असर नहीं होगा। क्योंकि भारतीय ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध होगा। रूस से सबसे पहले भारत की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कच्चे तेल का आयात किया था जिसके बाद अब हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी रूस से 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। इस समय रूस सस्ते दामों पर तेल उपलब्ध करा रहा है जिसका फायदा भारत की कंपनियां उठा रही हैं।

