Taj mahal -: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 3 दिन फ्री होगी ताजमहल में एंट्री

नई दिल्ली| कोविड-19 के मामले में अब कमी देखने को मिल रही है जिस कारण प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है| जिसके बाद अब घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छा मौका है| लोग एक बार फिर घूमने के लिए आसपास के शहरों का दौरा कर रहे हैं अगर आप भी वीकेंड प्लान करने की सोच रहे तो आगरा जा सकते हैं जहां 3 दिनों के लिए ताजमहल की एंट्री भी फ्री है| उन सभी लोगों के लिए खुशखबरी है जो कुछ दिनों में आगरा के ताजमहल देखने का प्लान कर रहैं| जानकारी के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 27 फरवरी 2022 से 3 दिनों के लिए स्मारक में मुफ्त प्रवेश की अनुमति देने का निर्णय लिया है| 27-28 फरवरी और 1 मार्च को ताजमहल में फ्री में प्रवेश का आनंद लेते हुए ताज महल देख सकते हैं| अधिकारियों के अनुसार यह पांचवें मुगल सम्राट शाहजहां के 137वें उर्स के अवसर का प्रतीक है| जो 3 दिनों में ताजमहल में आयोजित किया जाएगा| पर्यटकों को यह छूट हर साल दी जाती है इन 3 दिनों के अलावा ताजमहल की एंट्री हर साल विश्व पर्यटन दिवस पर भी फ्री होती है| बताते चले कि विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है| जानकारी के मुताबिक शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के कारण ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है| इसके अलावा सभी पर्यटकों के लिए ताजमहल में मुफ्त में प्रवेश करते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना भी आवश्यक होगा| इसके अलावा यह साल का एकमात्र ऐसा वक्त है जब से सैनालियों को शाहजहाँ और उनकी पत्नी मुमताज की असली कब्र को देखने के लिए तहखाने में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है|