‘मधुबन में राधिका’ गाने को लेकर टि्वटर में सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग, मथुरा के संतो ने सरकार को दी अदालत में जाने की चेतावनी

‘मधुबन में राधिका नाचे’ सनी लियोन का गाना रिलीज होने के बाद ही विवादों में आ गया| म्यूजिक कंपनी सारेगामा ने रविवार को कहा कि, कंपनी अपनी ‘मधुबन’ गाने के लिए लिरिक्स जल्द ही बदल देगी| लेकिन बावजूद इसके इस गाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है|


सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है|

एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सनी लियोनी का हिंदू धर्म को आहत पहुंचाने वाला गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे’ में अभी तक बदलाव नहीं किया गया है| हम लोग कब तक बॉलीवुड के खिलाफ चुप बैठे रहेंगे| यह लगातार हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं| सनी लियोनी की गिरफ्तारी होनी चाहिए| सनी के गाने पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप लग रहे हैं|

क्योंकि यह गाना राधा पर आधारित है| जिसके रिलिक्स पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है|

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने को लेकर आरोप लगाया था कि गाने के वीडियो ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, वह अपने इस गाने के लिए माफी मांगे और अपने गाने मधुबन को 3 दिनों के अंदर वापस ले ले| वरना इसके खिलाफ कार्यवाही होगी|


इसके बाद सारेगामा ने कहा था देशवासियों की भावनाओं को सम्मान करते हुए हम लोगों ने फैसला लिया है कि ‘मधुबन’ गाने के लिरिक्स और नाम को 3 दिनों के अंदर बदल दिया जाएगा|
इस गाने को लेकर मथुरा के संतों ने कहा कि राधा उनके लिए पूजनीय है| सनी ने इस गाने में अश्लील डांस किया है, ऐसे में इससे बैन कर देना चाहिए| उन्होंने कहा अगर सरकार ने एक्ट्रेस के खिलाफ कार्यवाही नहीं की और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे|


इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर सनी लियोनी के लिए तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं| उनकी गिरफ्तारी की मांग तक की जा रही है|