
सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 सभी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। दर्शकों का क्रेज इस फिल्म को लेकर साफ दिख रहा है। थिएटर में फैंस ट्रैक्टर की सवारी करते हुए पहुंच रहे हैं और बॉक्स ऑफिस के कारोबार में भी फिल्म का असर साफ दिखाई दे रहा है। अब तक फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की सुल्तान को भी को भी पछाड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक गदर2 ने रिलीज के 6 दिनों में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। 6 दिनों तक फिल्म ने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी कि 11 अगस्त को 40.10 करोड़ कमाए और वही छठे दिन 16 अगस्त को फिल्म की कमाई 32.37 करोड़ रुपए की रही। सनी देओल की गदर टू ने शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की सुल्तान को भी पीछे कर दिया है और 6 दिनों में इतने करोड़ की कमाई करने वाली यह पहली फिल्म बन चुकी है। बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की सुल्तान ने लगातार पांच दिनों तक 30 करोड़ की कमाई की थी मगर सनी देओल की फिल्म ने इन दोनों को पछाड़ते हुए इनसे भी ऊंचा रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है।

