Suicide -: महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर पति से मांगी माफी

देहरादून| एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है| जिसमें महिला ने लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान है…….मेरे हस्बैंड बहुत अच्छे हैं…..मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं….|


यह मामला प्रेमनगर से सामने आ रहा है| पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है| आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है|
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट के मुताबिक, बीते दिवस सुबह करीब 9:00 बजे प्रेमनगर विंग नंबर 1 से सूचना आई कि वहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली है| जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी| उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया| महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मनजीत के रूप में हुई है|
महिला का पति मनजीत कपड़ों का व्यापार करता है| वह मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे किसी काम से घर से निकल गया था| इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई है|
प्राप्त सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज पाया गया है|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, प्राप्त सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मेरी वजह से सब परेशान है| मेरे हस्बैंड बहुत अच्छी हैं, मैं किसी से प्यार के काबिल नहीं हूं| मुझे माफ कर दो| नैंसी बहुत सपोर्ट करती है| मेरी वजह से जसमत बीमार हो गया| मुझे सब माफ कर दो|’