
देहरादून| आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 17 नेताओं को प्रतिबंधित किया है| जिनकी लिस्ट निर्वाचन आयोग जारी कर चुका है| इन नेताओं को इसलिए चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है, क्योंकि इन्होंने पिछले चुनाव का खर्च विवरण नहीं दिया है, इसलिए इन्हें आयोग ने 7 जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंध किया है| विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन नामों की सूची निर्वाचन आयोग ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को भी भेजी है|
इन 17 नेताओं में शामिल है-: जय प्रकाश उपाध्याय, मधुशाह, गौतम सिंह बिष्ट, विनोद प्रकाश नौटियाल यह सभी देहरादून से हैं| जबकि पौड़ी से राजेंद्र सिंह भंडारी, बागेश्वर से सुंदर धौनी, हरिद्वार से बच्चे सिंह, मौ अशरफ़, चंपावत से राजेंद्र सिंह, पिथौरागढ़ से राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुहैल अहमद, विनोद शर्मा, विनय, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, भुवन जोशी शामिल है|
