पुलिसकर्मी का अजीबोगरीब आवेदन -: सर! शादी के 7 महीने हो गए, खुशखबरी के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए,

हम सभी जानते हैं कि पुलिस विभाग को अपने परिवार के लिए कितनी छुट्टियां मिलती है| यह बात किसी से छुपी नहीं है| इसी कारण से पुलिसकर्मी कभी-कभी दबाव में भी आ जाते हैं| ऐसा एक मामला सामने आया है जहां पुलिस कर्मी द्वारा छुट्टी के लिए अजीबोगरीब आवेदन किया गया है| यह मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है| यह पत्र जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है| हालांकि अधिकारी इस पर अनभिज्ञता जता रहे हैं| इस संबंध में एडिशनल एसपी डीपी तिवारी ने कहा कि पर्व त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व पुलिस कर्मियों को भी छुट्टी प्रदान की जाती है| सिपाही की ओर से लिखा गया ऐसा आवेदन पत्र अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है| यदि उसमें छुट्टी के लिए आवेदन किया है, तो इस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी|
यह मामला जिले में तैनात गोरखपुर के सिपाही का है| वह इस समय डायल 112 में तैनात है सिपाही ने अपने अधिकारी को छुट्टी के लिए लिखे गए आवेदन पत्र में लिखा है कि उसकी शादी के 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसके परिवार में कोई खुशखबरी नहीं आई है| इसके लिए उसे छुट्टी की आवश्यकता है| इसलिए 15 दिन का पीएल (अर्जित अवकाश) दिया जाए| पुलिसकर्मी की ओर से लिखा गया पत्र इस समय जनपद में चर्चा का विषय बन गया है|