
कजाकिस्तान। दुनिया के पेट्रोल बेचने वाले 9वे बड़े देश कजाकिस्तान जिसकी सीमाएं रूस और चीन से लगी हुई है तथा जहां पर तेल का सर्वाधिक भंडारण होता है उस देश में वर्तमान में एलपीजी, पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में उछाल आने के कारण कत्लेआम हो रहा है जिस कारण देश में दर्जनों लोग मारे गए हैं। खबरों के मुताबिक पता चला है कि कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति निवास और मेयर कार्यालय पर आग लगा दी तथा खूब जोरों शोरों से प्रदर्शन करने लग गए।
दरअसल मामला यह था कि यहां रातों-रात पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें बढ़कर लगभग दुगनी हो गई थी। पेट्रोल की कीमतें 34.7 रुपए से बढ़कर 34.84 हो गई और ऐसी ही अन्य ईंधनो के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई। देश में मची अफरा-तफरी के बाद रूस की सेना ने कजाकिस्तान में हो रही इस हिंसा काबू में लिया। तथा बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को इस हिंसा में दर्जनों लोग मारे गए जिसमें 18 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। तथा इस दौरान 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए और 2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मगर अब इन हिंसक घटनाओं के कारण 2 सप्ताह के लिए इमरजेंसी लागू कर दी गई है और रूस की सेना ने इस हिंसा को अपने काबू में कर लिया है।

