हड़कंप- उत्तराखंड के इस जिला न्यायालय के 75 न्यायिक अधिकारियों समेत कई जज पाए गए कोरोना पॉजिटिव

हरिद्वार। उत्तराखंड में आजकल कोरोना का काफी विकराल रूप देखने को मिल रहा है। ऐसे में राज्य के हरिद्वार जिले के एक जिला न्यायालय में 75 न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों समेत कई जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में न्यायालय में हड़कंप का माहौल है। दरअसल पिछले दिनों कुछ न्यायिक कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे जिस कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा 155 न्यायिक कर्मचारियों और अधिकारियों के सैंपल लिए गए। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद इसमें कई जज और 75 न्यायिक कर्मचारी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ कुमार खगेंद्र सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि सभी पॉजिटिव पाए गए कर्मचारियों को आइसोलेट कर दिया गया है। तथा जरूरत पड़ने पर क्षेत्र को कंटेटमेंट जोन भी बनाया जा सकता है। चिंता का विषय यह है कि न्यायालय के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब ऑनलाइन काम पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।