
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के पास आज इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत को काफी गर्व महसूस कराया था और अब आज उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका भी है। ओलंपिक पदक जीतने वाले वह भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन सकते हैं।
लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक के दसवें दिन यानी कि आज सोमवार को पदक जीत सकते हैं। बीते रविवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था मगर वह अभी भी भारत के लिए कांस्य पदक ला सकते हैं। भारत को अब तक एथलेटिक्स में निराशा मिली है और आज सोमवार को किरण पहल से महिला 400 मीटर और अविनाश साबले से पुरुष 3000 मी स्टीपलचेज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं लक्ष्य सेन भी पुरुष एकल वर्ग में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। लक्ष्य का सामना आज मलेशिया के सातवे वरीयता प्राप्त ली जी जिया से होगा अगर वह इस खिलाड़ी को हराने में सफल रहते हैं तो वह देश को पेरिस खेलों का चौथा पदक दिला देंगे।

