
अल्मोड़ा ।हालांकि अभी छात्रसंघ चुनाव का ऐलान नही हुआ है परन्तु छात्र संगठनों ओर छात्र नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी है| इसी क्रम मै yellow army छात्र संगठन ने भी प्रत्याशी के ऐलान के साथ हि चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है|
बीती शाम अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के समीप आयोजित yellow army की बैठक में युवम वोहरा को उपाध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया| इसके साथ हि निवर्तमान उपाध्यक्ष पंकज फर्त्याल तथा आदित्य राणा को चुनाव हेतु प्रमुख जिम्मेदारियां सौपी गयी है|
बैठक में तय किया गया कि पंकज फर्त्याल चुनाव में संगठन का नेतृत्व करेंगे जबकि आदित्य राणा चुनाव संयोजक की भूमिका में रहेंगे| yellow army छात्र संगठन अब तक अजेय रहा है 2014 से अब तक 4 निविरोध समेत कुल 5 उपसचिव तथा 2022 में निर्विरोध उपाध्यक्ष yellow army के बैनर तले निर्वाचित हुए है।
