
आज दिनांक 7 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार के दिन महिला एशिया कप 2022 के 13वें मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। बता दे कि मैच के दौरान पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हराया। इस मैच के दौरान पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की तरफ से निदा दार ने नाबाद अर्धशतक लगाया। मगर इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम केवल 137 रन ही बना पाई। इसके जवाब में अपने लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भारतीय टीम 124 रनों में ही सिमट कर रह गई। भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए और 13 रन से पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। पाकिस्तान की तरफ से निदा दार के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 137 रन बनाए लेकिन भारतीय टीम केवल 124 रन ही बना पाई।
निदा दार ने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 56 रन बनाए तथा उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ अपने पांवो का अच्छा इस्तेमाल किया। बता दें कि इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम पाकिस्तान से पहले कोई भी मैच नहीं हारी थी तथा इस टूर्नामेंट में पहली बार पाकिस्तान से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय गेंदबाजों में सबसे अच्छा प्रदर्शन दीप्ति शर्मा का रहा उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। सबसे पहले उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली के खिलाफ विकेट लिया तथा दीप्टी के अलावा पूजा वस्त्राकर ने दो और रेणुका सिंह ने भारत की तरफ से एक विकेट लिया।

