
शनिवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने श्रीलंका को 36 रनों से मात दी और खिताब पर कब्जा कर लिया। बता दें कि भारत ने टॉस जीतने के साथ-साथ यह खेल भी जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नमन ओझा के शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर भारत ने 195 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18.5 ओवर में केवल 162 रन बनाए।
बता दें कि श्रीलंका ने 18.5 ओवर में अपने सारे विकेट खो दिए और यह मैच भारत ने जीत लिया।इससे पहले भी इंडिया लीजेंड्स ने श्री लंका लीजेंड्स को हराया था और खिताब अपने नाम किया था तथा दूसरी बार यह दोनों टीमें फाइनल में आमने- सामने आई। भारत ने एक बार फिर से श्रीलंका को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।नमन ओझा के दमदार शतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। नमन ओझा ने 108 रन इस मैच के दौरान बनाएं और सचिन तेंदुलकर द्वारा फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया गया। हालांकि उन्हें खुद पहली गेंद पर पवेलियन लौटना पड़ा और सुरेश रैना का बल्ला भी ज्यादा देर तक नहीं चल पाया लेकिन नमन ओझा के शानदार शतक ने भारत को यह खिताब दिलाया।

