प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर धामों में हुई विशेष पूजा, हुआ आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम एवं गंगोत्री में विशेष पूजा अर्चना हुई| मंदिर में यज्ञ हवन किया गया| प्रधानमंत्री के आरोग्यता, दीर्घायु और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई|


श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बद्रीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके नाम गोत्र से बदरीविशाल की महाभिषेक पूजा संपन्न हुई|
बता दें प्रदेश भाजपा ने सभी 2,799 शक्ति केंद्रो पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सहयोग से हवन एवं यज्ञ कराया| साथ ही पार्टी सेवा पखवाड़े का भी आगाज किया, जो अक्टूबर तक चलेगा|


जन्मदिन पर प्रधानमंत्री पीएमश्री विश्वकर्मा योजना की वर्चुअल शुरुआत की|
बता दें, प्रदेशभर में आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत भी रविवार से हो गई है| इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा| प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य और रक्तदान सिविल लगाए जाएगें| इसके अलावा आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाई जाएगी| अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर ली है| प्राधिकारियों की ओर से अफसर, कर्मियों को वेलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से लेकर आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए गए| प्रदेश में अभियान चलाकर लोगों के कार्ड बनवाए जाएंगे|