खास खबर – 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव…….सैलरी से लेकर काम के घंटों पर पड़ेगा प्रभाव

नया साल वैसे तो ढेरों परिवर्तन लेकर आता है लेकिन इस बार 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों की जीवन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है| कर्मचारियों की सैलरी से लेकर पीएफ, काम के घंटों से लेकर वीकली ऑफ तक में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है|


बता दें कि देश में नया श्रम कानून अप्रैल 2022 यानी नए वित्तीय वर्ष से शुरू होगा| इस बात की पुष्टि समाचार एजेंसी पीटीआई ने वित्त मंत्रालय से जुड़े सीनियर अधिकारी से की है| इसमें कर्मचारियों की सैलरी से लेकर पीएफ और काम के घंटों में बदलाव होगा| इसके मुताबिक कहे तो हफ्ते में 4 दिन काम होगा और 4 दिन छुट्टी होगी| काम के घंटे बढ़कर आठ की बजाय 12 हो जाएंगे| लेकिन श्रम मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि हफ्ते में 48 घंटे काम का नियम ही लागू होगा|


पहले यह नियम 2021 में ही लागू होना था लेकिन यह विषय केंद्र और राज्य दोनों के दायरे में हैं| ऐसे में इसे जमीन पर उतारने के लिए केंद्र और राज्य दोनों को ही लागू करना होगा| कई ऐसे राज्य हैं जो अभी तक इसमें ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं|


आइए बताते चले कि इस नए श्रम कानून में क्या है, इसमें यह सुविधा मिलेगी कि जहां 8 घंटे काम कराया जाएगा वही 1 दिन छुट्टी होगी| नई श्रम संहिता में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिससे ऑफिस में काम करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों से लेकर मीलों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों पर भी प्रभाव पड़ेगा| समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कम से कम 12 राज्यों में इस पर मसौदा नियम तैयार कर लिया गया है|


विशेषज्ञों का कहना है कि नए कानून से कर्मचारियों के मूल वेतन और भविष्य निधि (पीएफ) पर भी प्रभाव पड़ेगा| इससे एक और देखा जाए तो कर्मचारियों के पीएफ खाते में हर महीने का योगदान बढ़ेगा लेकिन हाथ में आने वाला वेतन घट जाएगा|