उत्तराखंड को प्रभावित करेगा सूर्य ग्रहण…. जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव

उत्तराखंड राज्य को आगामी 25 अक्टूबर 2022 यानी कि दिवाली के ठीक दूसरे दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण प्रभावित करने वाला है। बता दें कि यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा और इसकी वजह से उत्तराखंड में भी प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण के कारण केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इसकी जानकारी देते हुए कि बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण के कारण बंद कर दिए जाएंगे और सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सूर्य ग्रहण का समय
शाम 4:38 से शुरू होकर 5:42 पर समाप्त होगा तथा भारत के कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण को पूर्ण रूप से देखा जाएगा। हालांकि यह ग्रहण पृथ्वी के हर हिस्से से नहीं दिखेगा मगर एशिया के कुछ देशों से इस बार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण नजर आएगा।