
देहरादून| भाजपा मीडिया और सोशल मीडिया टीम से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण दिया गया| इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भूमिका चुनाव तक ही सीमित नहीं रहती| हमें निरंतर जनता से जुड़े रहना है| इसके लिए सोशल मीडिया एक अहम माध्यम साबित हो रहा है| उन्होंने कहा मीडिया टीम सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का काम करें|
बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विनोद सुयाल, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, शादाब शम्स, शेखर वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए|
