तो क्या अब अल्मोड़ा के होटल बनेंगे कोविड सेंटर…… जाने क्या कहा मुख्य सचिव एसएस संधू ने

अल्मोड़ा। बीते दिनांक 6 जनवरी 2022 को मुख्य सचिव एसएस संधू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जिले में कोविड-19 संबंधी कुछ निर्देश जारी किए हैं जिनमें एसएस संधू का कहना है कि अल्मोड़ा के होटलो को कोविड सेंटर के रूप में उपयोग करने के लिए अधिग्रहित कर लिया जाए।


उनका कहना था कि वर्तमान में देश और दुनिया के साथ अल्मोड़ा जिला भी कोविड-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है तथा इससे निकलने के समाधान हमें खुद ही करने पड़ेंगे और अगामी 45 दिन इस दृष्टि से सभी के लिए काफी संवेदनशील होने वाले हैं। साथ में उन्होंने जिला अधिकारी वंदना सिंह को भी इस मामले में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जिला अधिकारी कोरोना की रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं करें। तथा जिले में मेडिकल संबंधी आवश्यकताओं को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए और कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होने चाहिए तथा होम आइसोलेशन किट उपलब्ध कराने समेत ग्रामीण क्षेत्र में होम आइसोलेशन की उचित व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है।

तथा जो मरीज इस वायरस से गंभीर रूप से संक्रमित हैं अस्पताल में उन्हें उचित उपचार मिले और होम आइसोलेशन वाले मरीजों की उचित देखभाल करने की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। तथा साथ में जो भी व्यक्ति जिले के बाहर से जिले में प्रवेश करता है उसके टेस्टिंग और जांच भी की जाए। और इस मामले में राजनीतिक दलों और व्यापार मंडल का सहयोग भी लिया जाना चाहिए। इस वीडियो कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी, सीडीओ नवनीत पांडे, सीएमओ डॉ आर सी पंत समेत आदि लोग मौजूद रहे।