सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड-: शूटर संतोष जाधव को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूणे पुलिस ने शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार किया है| बता दें की जाधव भी सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का वांछित संदिग्ध है| पुणे ग्रामीण पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड के एक संदिग्ध जाधव के सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस अधिकारियों ने आज सुबह मीडिया को यह जानकारी दी| उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव को 2021 में पुणे जिले के मंजर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है| वह 1 साल से फरार चल रहा था| अधिकारियों ने कहा कि उसका और नागनाथ सूर्यवंशी का नाम मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया है| पुणे ग्रामीण पुलिस ने अपनी तलाशी तेज करते हुए 2021 हत्याकांड के बाद जाधव को पनाह देने के आरोपी सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है| पुणे ग्रामीण पुलिस ने विश्नोई गिरोह के सदस्य महाकाल को पिछले सप्ताह मंजर थाने में दर्ज मकोका के एक मामले में गिरफ्तार किया था| मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की है|
मुंबई पुलिस ने फिल्मों के पटकथा लेखक सलीम खान और उनके अभिनेता बेटे सलमान खान को धमकी भरे पत्र के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की है| अधिकारियों ने कहा कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने जाधव का पता लगाने के लिए पिछले हफ्ते गुजरात और राजस्थान में एक टीम भेजी थी|