
पुरोला (उत्तरकाशी)| एक महिला अपनी बहन के गांव आई थी| जहां एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया| इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुरोला पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है| आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है| मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व तहसील पुरोला के एक गांव की महिला अपनी बहन के ससुराल आई थी| जहां कोई धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था| महिला अपनी 7 माह की बेटी के साथ बहन के घर पर थी और दोपहर के वक्त बेटी को दूध पिला रही थी| घर पर अकेला देखकर पड़ोस के गांव का युवक विक्रमचंद घर में घुसा कमरे के दरवाजे पर कुंडी लगाकर आरोपित युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया| जिसके बाद वहां से भाग निकला|
पीड़ित महिला ने यह घटना अपनी बहन को बताई| थाना पुरोला के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित युवक फरार है| जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है|
