सनसनीखेज खबर -: फिर सामने आई युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी, गुप्तांगो में डाली लोहे की रॉड

गाजियाबाद| यह सनसनीखेज खबर गाजियाबाद से सामने आई है| जहां नंदग्राम इलाके में एक महिला को 5 लोगों ने कार से अगवा कर लिया और 2 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया| आरोपियों ने महिला के गुप्तांगो में लोहे की रॉड भी डाली| आरोपी महिला को अधमरी अवस्था में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए|


डॉक्टरों का कहना है कि पीड़िता 36 वर्षीय महिला है| उसे 18 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था| महिला के इलाज के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है|
यूपी 112 से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली| महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है| पुलिस का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी| लौटते समय कुछ लोगों ने उसे उठा लिया| पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी महिला से पूर्व से ही परिचित है| मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है|
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले में गाजियाबाद पुलिस को नोटिस जारी किया है|
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, तब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए 5 लोगों ने 2 दिन सामूहिक दुष्कर्म किया| उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई| जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी| वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं| एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया गया है|