
उत्तराखंड राज्य में अक्सर आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला हरिद्वार से सामने आया है यहां एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दे कि ग्रामीण की हत्या कर शव को जलाया गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण सोमवार की सुबह को अपने खेत में गया था और रात को उसका अधजला शव बरामद हुआ। मृतक के बेटे ने जमीन की रंजिश के चलते अपने चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चाचा ने उसके पिता की हत्या जमीन की रंजिश के चलते की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन करनी शुरू कर दी है। बता दें कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेलड़ी गांव निवासी राजपाल सुबह अपने खेत में गया था और जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो तब परिवार ने खोजबीन शुरू की और उसका जला शव बेगमपुर में फैक्ट्री के पास से बरामद किया गया। यह मामला हत्या का माना जा रहा है और राजपाल के बेटे का कहना है कि उसके दादा अतुल को करीब 50 साल पहले पट्टे पर सिंचाई विभाग की जमीन मिली थी और इसी जमीन को लेकर उसके पिता राजपाल तथा चाचा बाल सिंह के बीच विवाद चला आ रहा था और रंजिश के चलते ही पिता की हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

