
एक होमस्टे में युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है| मसूरी में भट्टा गांव के पास स्थित होमस्टे में एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है| आरोपियों ने युवक की हत्या करके शव को बेड के नीचे छिपाया और खुद फरार हो गए| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर वहां पहुंची|
सीईओ अनिल कुमार जोशी के मुताबिक, मृतक युवक के गले में चोट के निशान है| कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं| पुलिस घटना की जांच में जुटी है|
होटल संचालक के मुताबिक, 9 सितंबर को सुबह 7:00 बजे तीन लोग आए थे| उसमें से एक युवती भी थी| सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई| तब यह घटना सामने आई|
