महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देंगी सविता, राज्यपाल कार्यालय से आया निमंत्रण पत्र

बागेश्वर| भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता नगरकोटी महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देगी| उनको राज्यपाल कार्यालय से निमंत्रण पत्र आया है| 26 अप्रैल को देहरादून में आयोजित सम्मेलन समारोह में वह भाग लेगी| उन्होंने अपने क्षेत्र में निराश्रित महिलाओं को मुख्यधारा में लाने का बीड़ा उठाया है| अब तक वह 15 ऐसी निराश्रित महिलाओं को पेंशन दिला चुकी है, जिनके पास किसी तरह के कामजात नहीं थे| अपने खर्चे पर उन्होंने मदद की है, जो एक सराहनीय कार्य है|
कांडा निवासी सविता नगरकोटी को राजभवन द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र मिला है| यह पत्र अनुसचिव राज्यपाल जीडी नौटियाल के हस्ताक्षर से जारी हुआ है| जिसमें सविता नगरकोटी को महिला सशक्तिकरण पर 3 से 5 मिनट का व्याख्यान देने की बात लिखी है| सुबह 11:00 बजे से राजभवन प्रेक्षागृह देहरादून में कार्यक्रम शुरू होगा| इसमें छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम भी होगा|