सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या पूरी, दो नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस राजेश बिंदल और जस्टिस अरविंद कुमार की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है|


अब इनकी नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की स्वीकृत क्षमता पूरी हो गई है|
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इनकी नियुक्ति पर राष्ट्रपति की मंजूरी की जानकारी साझा की है|


बता दें कि जस्टिस बिंदल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से हैं और संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची में दूसरे नंबर पर थे| उन्हें 11 अक्टूबर 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था| और वहीं, मूल रूप से कर्नाटक हाईकोर्ट से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस कुमार को 13 अक्टूबर 2021 को गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था| अब इन दोनों जजों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के बाद जजों की स्वीकृत संख्या (34) पूरी हो गई है|