
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बीते रविवार को दिवाली के दिन रिलीज हो गई है और सलमान खान तथा कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों ने फिर एक बार काफी प्यार दिया है।
त्यौहारीय सीजन में फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई और फिल्म का पहला शो सुबह 6:00 बजे से शुरू हो गया। फैंस ने मूवी को बेहद प्यार दिया और हर एक एंट्री पर थिएटर हूटिंग से गूंजने लगा। टाइगर 3 की स्टोरी के साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि पहले दिन सलमान खान की मूवी ने कितना कलेक्शन किया। बता दे कि टाइगर 3 के अर्ली कलेक्शन सामने आ गए हैं और सलमान खान को फैंस ने दिवाली का काफी शानदार तोहफा गिफ्ट किया है। दिन के अंत में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक टाइगर 3 ने 44.5 करोड़ से ओपनिंग ली है और यह आंकड़े सैकनिल्क के द्वारा दिए गए हैं अगर टाइगर 3 के अनुमानित ओपनिंग डे कलेक्शन को सही माने तो फिल्म सुल्तान, दबंग ,टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर को फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में सलमान खान की बजरंगी भाईजान और किक भी पीछे है। पहले ही दिन फिल्म ने काफी शानदार ओपनिंग की है और फैंस का काफी अच्छा रिएक्शन भी फिल्म को मिला है।

