सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का निधन, 75 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया| उन्होंने 75 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया|


सहारा ग्रुप ने एक बयान जारी करके कहा, दुख के साथ हम सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना देते हैं| एक दूरद्रष्टा और प्रत्येक व्यक्तित्व के मालिक सहारा श्री का निधन रात 10:30 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ| बयान में कहा गया है की राय कैंसर से जूझ रहे थे, जो शरीर में फैल गया था| इसके अलावा उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी| उन्हें 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था|


बता दें, सहारा श्री की मौत की खबर ने व्यापार उद्योग के साथ-साथ हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा दिया है| राजनेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं| वहीं उनके निधन से इंडस्ट्री को भी झटका लगा है| ऐसे में तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी सुब्रत राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है|