दु:खद -: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का 88 साल की उम्र में निधन

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में आज निधन हो गया है|
बता दें कि वह कैंसर से जूझ रहे थे| उन्होंने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली है| वह पहले ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था| यह सम्मान उन्हें 1960 में मिला था|
सलीम दुर्रानी भारत के 29 टेस्ट खेल चुके, जिसमें उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1202 बनाए थे| साथ ही 75 विकेट भी लिए थे|


सलीम दुर्रानी जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था| जब वह 8 वर्ष के थे तब उनका परिवार पाकिस्तान के कराची जाकर बस गया और भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय दुर्रानी का परिवार भारत आ गया| धीरे-धीरे उनकी क्रिकेट में दिलचस्पी बढ़ी| 1960-70 के दशक में सलीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पहचान बनाई| वह भारत के दिग्गज ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं|


बता दें कि सलीम बॉलीवुड फिल्म ‘चरित्र’ में भी काम कर चुके हैं|