
ऋषिकेश| उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह रावत का 84 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया है| उनके निधन पर पर्वतीय जनकल्याण समिति और उत्तराखंड क्रांति दल आईडीपीएल ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्मा की शांति की कामना की हैं|
बता दें कि वह अपने जीवन के अंतिम समय तक स्वस्थ रहे| उन्होंने लंबे समय तक आईडीपीएल में चार्जमैन के पद पर कार्य किया|
पर्वतीय सांस्कृतिक जन कल्याण समिति दुर्गा मंदिर की स्थापना में योगदान दिया| साथ ही मजदूर संगठनों में भी कार्य किया|

